Thursday, July 25, 2024
Victory for Motu Patlu: Dr. Harvinder Mankkar's Thoughts on Comics Character League Season 2
Sunday, June 9, 2024
Review Summary of "Ab Delhi Door Nahin" by Vinmics (Sandeep Juyal)
"Ab Delhi Door Nahin." Written by the legend Tarun Kumar Wahi and illustrated by the renowned Dilip Chaubey, this comic piqued interest, especially for those who admire Chaubey's art, reminiscent of his work on "Tiranga."
Cover Art
The cover features the hero surrounded by zombies in colorful attire, giving off a festive vibe. It's an overall good cover, but the festive look of the zombies might not appeal to everyone.
Storyline
The storyline was found to be average. As a genre, zombie stories have been extensively covered in movies, leading to a sense of predictability. The plot revolves around a virus spreading through zombie bites, endangering an entire city. The narrative felt repetitive, lacking the thrill and suspense that a ghost-themed story might offer. The hero, 'Bhootnashak Mantra,' could have been better utilized in a different context.
Artwork
The highlight of the comic is its artwork. The illustrations, filled with nostalgia and vibrant colors, stand out and offer a visual treat. However, the attire of the hero and villain seemed out of place for the year 2032, needing some modernization.
Conclusion
While the story disappointed, the artwork was praised. As the first issue, it holds promise, but there's a desire for fresher and more innovative storytelling in future releases.
Monday, May 20, 2024
Master Inker Jagdish Kumar Marks 20 Years in Comics
Thursday, May 16, 2024
प्रोफेसर अश्वत्थामा 3 - समीक्षा और फ़ैन आर्ट (दीपक पटेल)
प्रोफेसर अश्वत्थामा (Cheese Burger Comics) के 2 भाग पहले पढ़ चुका था, मुझे यह सीरीज वैसे भी बहुत पसंद है ,आज तीसरा भाग पढ़ा और यह अपने पिछले दोनो भागों की कहानी को बढ़िया तरीके से आगे बढ़ाता है और साथ ही अश्वत्थामा और DJ दोनो के किरदार पर एक रहस्य की परत चढ़ाता है जिससे कहानी से लगाव बढ़ता ही है , आखिरी में हनुमान जी की एंट्री भी जबरदस्त है ,कहानी सिंपल है और अच्छी है , इस भाग के चित्र पहले की तुलना में बेहतर हैं और काफी बढ़िया लगते हैं , जब मुझे किसी कॉमिक्स को पढ़ने में मजा आता है तो मैं उसकी कमियों पे ध्यान नहीं देता तो कमियां मुझे इस कॉमिक्स में दिखी नहीं, उम्मीद है आगे के भाग भी अच्छे होंगे ।
Thursday, April 25, 2024
The Rise of Minnal Murali: Tinkle Comics Launches Exciting New Superhero
Amidst the buzz and excitement of Mumbai Comic Con 2024, Tinkle Comics took center stage to introduce their latest superhero sensation: Minnal Murali. Inspired by the 2021 Malayalam movie of the same name, this new graphic novel brings to life the tale of an ordinary tailor who gains extraordinary powers after a lightning strike. In a classic hero's journey, Minnal Murali must navigate the challenges of his newfound abilities while facing an unexpected adversary, all while striving to protect his hometown. Tinkle Comics Studio, known for its vibrant storytelling and dynamic characters, has crafted a narrative that promises to captivate audiences with its blend of action, adventure, and humor. With the launch of Minnal Murali, Tinkle Comics continues to showcase their commitment to celebrating Indian culture and storytelling. Drawing on the rich tradition of Indian cinema, they invite readers of all ages to join them on an epic adventure filled with thrills and excitement.
As fans eagerly await the opportunity to dive into the world of Minnal Murali, Mumbai Comic Con serves as the perfect stage for this heroic debut. Whether you're a seasoned comic book enthusiast or a newcomer to the genre, the unveiling of Minnal Murali promises to be an unforgettable experience. Stay tuned as Tinkle Comics invites readers to embark on a journey where courage knows no bounds and ordinary individuals rise to become extraordinary heroes.
=============
Monday, April 22, 2024
कॉमिक्स के पार्सल... - शिवांश भटनागर
शिवांश भटनागर के विचार - "सच में। क्या दिन थे वो भी जब ऐसे हरे पीले नीले पार्सल भारतीय डाक से घर पर आया करते थे। एक अलग ही फीलिंग थी, राजकॉमिक्स साइट से मनपसंद कॉमिक्स की छटनी करना, उन्हें ऑर्डर करना फिर पलकें बिछा कर उनका इंतजार करना। मैं हर सेट राजकॉमिक्स साइट से ही ऑर्डर करता था, क्योंकि तब कोई दूसरा ऑनलाइन सेलर भी नही था। मैने अपने आप से पहले बार अगर ऑनलाइन पेमेंट करके कुछ मंगाया तो वो कॉमिक्स ही थी। 2009 में पहली बार ऑर्डर किया जिसमें अमेजिंग फ्रेंड्स ऑफ नागराज की कॉमिक्स थी योद्धा के स्वर्ग पात्र सीरीज के साथ जो की मैने चाचा के क्रेडिट कार्ड से मंगाई थी। उसके बाद कई सालो तक मनी ऑर्डर से कॉमिक्स मंगाई, ये भी एक अलग ही कारनामा था, पोस्ट ऑफिस जाके मनी ऑर्डर करना और फिर उसकी रसीद राजकॉमिक्स को भेजना जिसके बाद वो ऑर्डर स्टेटस कंफर्म कर देते थे। 2013 तक ऐसे किया और उसके बाद बैंक अकाउंट खुलवा कर खुदका कार्ड लिया और तबसे ऑनलाइन पेमेंट करना शुरू किया। ये सिलसिला 2019 तक चला बालचरित की लास्ट कॉमिक एंड गेम के प्री ऑर्डर तक। उसके बाद ये साइट हमेशा हमेशा के लिए बंद हो गई पर वो यादें, ऑर्डर शिप होने के बाद डाकिए की राह देखने की, जीवन भर के लिए रह गईं हैं।"
Thursday, August 17, 2023
Celebrating India's 77th Independence Day in Superheroic Style!
In a stunning fusion of patriotism and comic book passion, Sanket Rajawat stole the show on India's 77th Independence Day. Dressed as the Indian superhero "Tiranga," Sanket's tricolor costume mirrored the flag's hues, embodying unity, courage, and growth.
Tuesday, February 1, 2022
In Pics: Fiction Comics opens its new office
Fiction Comics has opened a new office in Bilaspur, a city in the central Indian state of Chhattisgarh.
The launch of English comics is scheduled in 2022.
==========
Friday, January 14, 2022
अब शायद नहीं...
शहर को जंगलिस्तान बनाने वहां पहुंचा मदमस्त भेड़िया, भारत का राष्ट्रीय ध्वज फेंकता है और जंगलिस्तान का झंडा लहराने को है। ये देख तिरंगा भारतीय झंडे की शान में किले से ही उसे पकड़ने को छलांग लगा देता है। इससे पहले शायद पाठक की तरह तिरंगा को खुद पता था कि भेड़िया से सीधी टक्कर में देर-सबेर हार ही है, लेकिन गिरते राष्ट्रीय ध्वज को हाथ में लेकर तिरंगा के मन में आया...बस बे भेड़िया तेरी ऐसी-तैसी।
किसी को यूं बताओ, तो पता नहीं उसे कुछ खास लगे भी या नहीं...पर शरीर में उस वक़्त ऐसा एड्रेनालाइन का शॉट लगा कि जैसे मैं कहीं पास छिपकर ये महायुद्ध देख रहा हूं। अब तो शायद एड्रेनालाइन बनता ही नहीं शरीर में...
Sunday, February 21, 2021
Info - Indian Webcomic Competition (2021)
If you truly believe in the India bring manga movement, truly want the Indian comic space to be equivalent to the Korean/Japanese ones, we need to encourage as many Indian artist as we can to pick up the brush and become a comic artist.
This competition aims to remove the initial inhibition of "I cant create comic" and pushes to encourage Indian artists to turn to Indian comic creators.
Please register at https://bit.ly/IWC2021 , or visit the link https://bit.ly/IWC2021post for more details.
You can find the last editions winners at https://bit.ly/IWCInstagram
Saturday, January 16, 2021
Sunday, January 10, 2021
नीरद जी का डायमंड कॉमिक्स का सफर
कैसे आया था डायमंड कॉमिक्स में!
...................................................
क्या दौर था वह....हर तरफ दौड़ता ही रहता था! 1978 से 1983 तक की होगी बात। पोलिटिकल कार्टून भी बनाता था, सारे अखबारों के लिए चित्रकथाएं भी बनाता था। दौड़ आकाशवाणी की भी लगाता था, पहले 'घरौंदा', 'बाल मंडली' फिर 'युववाणी'! लघु पत्र-पत्रिकाओं 'हुंकार', 'नव बिहार', 'वैशाली', 'पहुंच' और ऐसे दर्जनों प्रकाशनों के लिए मुफ्त में लिखता-छपता। उनके स्तंभों के लिए लकड़ी के ब्लॉक भी बनाता। कवि गोष्ठियों में भी भाग लेने का दांव नहीं छोड़ता। राष्ट्रीय स्तर की बड़ी पत्रिकाओं के लिए छोटे कार्टून बनाता, खूब! क्रिकेट और पढ़ाई तो थी ही...
कहीं फ्री कहीं सपारिश्रमिक! पूरा धुरंधर था। छूटे न कुछ, यही सवाल था।😊
....
पटना में ऐतिहासिक बाल पत्रिका 'बालक' पुस्तक भंडार, हिमालय प्रेस से छपती थी। बहुत अच्छी थी पत्रिका, लेकिन वर्षों से प्रकाशन बंद है। कभी आचार्य शिवपूजन सहाय उसके संपादक थे।
'बालक' का मैं परमानेंट क्रिएटिव सप्लायर था😊 पूरी पत्रिका में मैं ही दिखूं इसका उपाय कर लिया था मैंने। तब 'बालक' में मेरी कई चित्रकथाओं के साथ एक चित्रकथा छपती थी- 'चिम्पू'...नियमित तौर पर! तब एक पेज के 35 रुपये मिलते थे भाई!
....
एक बार मैं 'चिम्पू' लेकर गया, तो आदरणीय संपादक श्री सीताशरण सिंह (उनका विशेष स्नेह था मुझ पर🙏) थोड़े परेशान दिखे। छूटते ही कहा मुझसे, "नीरद, चिम्पू बंद कर दो! तुरंत!...अब नहीं छपेगा ये!"
मेरे तो होश उड़ गए! 35/- का घाटा!🙄
फिर संपादक जी दिखाए एक पत्र.. बोले," देखो, ये डायमंड कॉमिक्स दिल्ली वालों की चिट्ठी आयी है। ये चिम्पू उनका कॉपीराइट है। उन्होंने चिम्पू को फौरन बंद करने कहा है। अरे बंद कर दो भाई! कौन पड़ेगा इस केस-मुकद्दमे में!"
मैं तो इतना कुछ न समझा, न समझना चाहा। मुझे तो 35 रुपये की चिंता थी🤔...
खैर! बंद हो गया, चिम्पू, मगर वह मुझे बहुत बड़ा माइलेज दे गया! ☺️बताता हूँ...
...
1982 या 1983 होगा। सोचा, चलूं दिल्ली। टारगेट था, डायमंड कॉमिक्स। पैसे कहाँ से आएंगे? तो बैंक में 4 अकॉउंट थे। सबको सीधा बंद कर दिया। कुल जमा हुए तकरीबन 600/- । अपने बड़े भैया को लिया और 600 में पटना दिल्ली का प्रबंध हो गया। ट्रेन थी खटारा 11up/12Dn (अपर इंडिया एक्सप्रेस)। एक खराब टाइप का मोटा ब्रीफकेस था। उसमें कपड़ा, साबुन, तौलिया, चप्पल, ब्रश जीभी और उसी में छपी किताबें लेकर चला। विजिटिंग कार्ड के नाम पर कार्ड बोर्ड को छोटा-छोटा काटकर उसपर अपना नाम-पता का मुहर मार लिया था।
पिताजी मधुबनी में थे, डिस्ट्रीक्ट जज। उनसे एक पैसा नहीं लेने की खुशी थी, तो उन्हें मेरे द्वारा पैसे नहीं मांगने की खुशी थी। साथ था, तो उनका आशीर्वाद! वह भी खूब सारा!🙏🌸
....
पुरानी दिल्ली पहुंचा। ठहरने की जगह तय थी पहले से।
मैं वही वाला ब्रीफकेस लेकर 2715, दरियागंज में डायमंड कॉमिक्स के आफिस पहुंचा। वहां मैनेजिंग डायरेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार वर्मा जी से मिला। उन्हें तीन बातों से आपत्ति थी...एक, बिहार से कोई कार्टूनिस्ट कैसे हो सकता है? दूसरा, इतना छोटा लड़का इतनी शुद्ध हिंदी कैसे बोल सकता है? और तीसरा, मेरी 'बालक' में प्रकाशित अंतरिक्ष विज्ञान की चित्रकथा 'निकोलस' को वह मानने के लिए तैयार नहीं थे कि वह मेरी बनाई हुई है! उनका कहना था कि तुमने विदेशी कॉमिक को कट पेस्ट कर यह चित्रकथा तैयार की है! दरअसल, वह चित्रकथाएं फ़्लैश गॉर्डन से प्रभावित थीं।
उन्होंने कहा, "बनाकर दिखाओ!"
मैं ब्रीफकेस से बनाने के लिए कागज निकालने लगा, कि इसी में कभी ब्रश जीभी गिर जाते तो कभी साबुन। उन्हें यकीन हो गया कि बिहार से कार्टूनिस्ट नहीं कार्टून जरूर आया है!☺️
मैंने बना दिया फटाफट सामने। वह खुश हो गए। बोले, ''जाओ, हमारे भाई साहब हैं, गुलशन राय। वही बताएंगे कि काम क्या मिलेगा!" और उन्होंने उनका विजिटिंग कार्ड पकड़ा दिया।
मैं थैंक यू बोलकर चला वहां से। हालांकि बाद में पता चला कि वहां मेरा साबुन गिरकर छूट ही गया। साबुन का नाम था- 'लक्स'!
....
257, दरीबा कलां। तब यहीं बैठते थे श्री गुलशन राय। डायमंड कॉमिक्स के संपादक थे, अभी भी हैं। बहुत विनम्र और खुशमिजाज! उन्हें जब मालूम हुआ कि मैं पटना से वही कार्टूनिस्ट आया हूँ, जो 'बालक' में चिम्पू बनाता था! और जिसे उन्होंने कॉपीराइट का लेटर भेजकर अविलंब बंद करवाया था। फिर क्या था, वह इतने खुश हुए कि पूछिये मत! मुझे माइलेज मिल गया था!!
फ़ौरन गुलशन जी ने मुझे हर महीने 12 पेज चित्रकथा बनाने का ऑफर दे डाला, 'पलटू' नाम की एक शीघ्र प्रकाश्य पत्रिका के लिए! 50 रुपये पर पेज, यानी 600 रुपये महीना। आने-जाने के 600/- का इन्वेस्टमेंट हुआ था, शुक्र है वह सार्थक हो गया था।
....
डायमंड कॉमिक्स से मेरा जुड़ना मेरी चित्रकथा यात्रा का एक गौरवशाली इतिहास है। मैने वहां लोकप्रिय चित्रकथा श्रृंखलाओं के तकरीबन 200 पुस्तकबद्ध कॉमिक बनाई (मेरे संग्रह में उपलब्धता के आधार पर)।
...
मैं अपने तमाम पाठकों, प्रशंसकों के साथ श्री गुलशन राय की रहनुमाई का दिल से आभारी हूँ!
🌸🙏❤️
Wednesday, August 14, 2019
Angara ka Sagar Manthan #fanwork
Monday, January 28, 2019
Indian Comics Fandom Awards 2018 - List of Winners #ICFA_2018
Friday, December 28, 2018
Nominations now open: Indian Comics Fandom Awards 2018 #ICFA2018
Wednesday, December 19, 2018
Black Mask (Fiction Comics)
Tuesday, October 2, 2018
2500 plus Comics #collection (Sanjay Singh)
Wednesday, June 20, 2018
Mr. Abhishek Rana Borah on Pralayanka (Mamta Pathak) - Parmanu Series, Shakti Series
Tuesday, December 26, 2017
Winners: Indian Comics Fandom Awards 2017 #ICFA_2017
Gold
(Ankit also earns vacant Freelance Talents Championship 2016-2017 title)











































